ePaper

तीन घंटे तक काॅलोनी में गिरा रहा हाइटेंशन तार

Updated at : 28 Apr 2019 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
तीन घंटे तक काॅलोनी में गिरा रहा हाइटेंशन तार

आक्रोशित लोगों ने उपकेंद्र पहुंच बिजली कटवा इंजीनियर को दी सूचना चिंगारी से मच गयी भगदड़, अलीगंज से मिरजानहाट तक बिजली गुल भागलपुर : अलीगंज बिजली उपकेंद्र के पीछे शनिवार की शाम सात बजे आनंद मार्ग काॅलोनी में हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया. चिंगारी भड़कने से काॅलोनी के लोगों में काफी देर तक भगदड़ […]

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने उपकेंद्र पहुंच बिजली कटवा इंजीनियर को दी सूचना

चिंगारी से मच गयी भगदड़, अलीगंज से मिरजानहाट तक बिजली गुल

भागलपुर : अलीगंज बिजली उपकेंद्र के पीछे शनिवार की शाम सात बजे आनंद मार्ग काॅलोनी में हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया. चिंगारी भड़कने से काॅलोनी के लोगों में काफी देर तक भगदड़ मच गयी. जब लोगों ने बिजली बंद कराने के लिए उपकेंद्र के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, तो काफी देर तक नंबर व्यस्त मिला. आक्रोशित लोग उपकेंद्र पहुंच गये और तब विक्रमशिला फीडर की बिजली बंद करा उपकेंद्र से इंजीनियर को घटना की जानकारी दी.

रात 10 बजे तक तार उठाने के लिए लाइनमैन काॅलोनी नहीं पहुंचा था. इस तरह बिजली कट आधी रात तक रही. अलीगंज से शीतला स्थान चौक, मिरजानहाट तक दर्जनों मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे. विक्रमशिला फीडर अलीगंज सब डिवीजन का है, लेकिन लाइन मेंटेनेंस की जिम्मेदारी मोजाहिदपुर पावर हाउस के इंजीनियरों की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन