कहलगांव के छह वार्डों में पानी के लिए मचा हाहाकार

Updated:
विज्ञापन

कहलगांव : कहलगांव के शहरी इलाके में जल संकट गहराने लगा है. नगर पंचायत के वार्ड 01 से 06 में पिछले 15 दिनों से लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं. शब-ए-बरात में भी अल्पसंख्यक मोहल्ले में पानी नहीं मिला. लंबे समय से स्टैंडपोस्टों तक ठीक से पानी नहीं पहुंचता है. सिकड़गढ़ टोला से काजीपुरा […]

विज्ञापन

कहलगांव : कहलगांव के शहरी इलाके में जल संकट गहराने लगा है. नगर पंचायत के वार्ड 01 से 06 में पिछले 15 दिनों से लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं. शब-ए-बरात में भी अल्पसंख्यक मोहल्ले में पानी नहीं मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन
लंबे समय से स्टैंडपोस्टों तक ठीक से पानी नहीं पहुंचता है. सिकड़गढ़ टोला से काजीपुरा के आखिरी छोर तक स्टैंडपोस्टों पर हैंडपंप लगाकर लोग पानी निकाल रहे हैं.
हालत यह है कि दर्जनों बार हैंडपंप दबाने पर भी पानी की पतली धार गिरती है. दूसरी नपं प्रशासन इस समस्या के निदान के प्रति गंभीर नहीं है. रविवार को सुबह व शाम लोग स्टैंडपोस्ट पर पानी आने का इंतजार करते दिखे, लेकिन मुश्किल से 10 मिनट ही नल की टोटियां चलीं.
एक माेटर के भरोसे शहरी जलापूर्ति : सैतपुर कुलकुलिया स्थित पीएचइडी के मोटर पंप हाउस से शहर की 40-50 हजार की आबादी को पेयजल मुहैया कराया जाता है. कभी मोटर पंप में खराबी तो कभी बिजली के फॉल्ट के कारण जलापूर्ति बाधित होती रहती है. मोटर पंप से सुबह चार घंटे व शाम तीन घंटे तक सीधे नपं के कुछ वार्डों को पानी मुहैया कराया जाता है.
शेष वार्डों- 14,15,16,17 में पूरब टोला स्थित पीएचइडी के पानी टंकी से जलापूर्ति की जाती है. भूमिगत पाइप में गड़बडी के कारण 01-06 वार्डों में जलापूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है. वहीं कागजी टोला स्थित गंगा किनारे लगा मोटर पंप एक साल से बंद है.
कहते हैं जेइ : पीएचइडी के जेइ (यांत्रिक) कैलाश कुमार ने बताया कि उल्टा पुल (आरओबी-127) के चालू होने पर संबंधित विभाग द्वारा पुल पर पाइपलाइन बिछायी जायेगी.
उसके बाद बाद ही गंगा किनारे के मोटर पंप को चालू किया जा सकेगा. पीएचइडी के जेइ (सिविल) अबोध कुमार ने कहा कि चुनाव में व्यस्तता के कारण इस समस्या की जानकारी नहीं है. सोमवार को इसकी जानकारी ली जायेगी.
कहती हैं नपं अध्यक्ष : नगर पंचायक ती अध्यक्ष बबीता देवी ने बताया कि सुबह की पाली में तीन के बदले चार घंटे छह से 10 बजे तक मोटर चलाने की बात हुई है, ताकि इन वार्डों को पानी मिल सके. पेयजल की समस्या को लेकर नपं गंभीर है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन