नौलखा कोठी में चल रहा पोस्टमार्टम बंद होगा, बरारी में हो रही व्यवस्था
भागलपुर : नौलक्खा कोठी स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आनेवाले दिनों में पोस्टमार्टम नहीं होगा. इसकी व्यवस्था बरारी में की जा रही है. तिलकामांझी-बरारी रोड स्थित सुंदरवन के मुख्य गेट के सामने मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी, एनाटोमी एंड बायोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद काफी हद तक आगे बढ़ चुका है. […]
भागलपुर : नौलक्खा कोठी स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आनेवाले दिनों में पोस्टमार्टम नहीं होगा. इसकी व्यवस्था बरारी में की जा रही है. तिलकामांझी-बरारी रोड स्थित सुंदरवन के मुख्य गेट के सामने मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी, एनाटोमी एंड बायोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद काफी हद तक आगे बढ़ चुका है.
आपके शहर में
इसी में शव का पोस्टमार्टम भी होगा. बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना द्वारा निर्माण कराया जा रहा है. इसमें 6090.45 लाख की लागत आयेगी. उक्त तीनों विभाग के साथ 50 क्षमता सीनियर रेजीडेंट, 50 क्षमता जूनियर रेजीडेंट व 25 क्षमता पीजी छात्राओं के छात्रावास का भी भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए