पीड़ित शिक्षिका के पक्ष में धरना पर बैठीं छात्राएं दोषी छात्र पर होगा केस
भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में फोर्थ इयर के छात्र द्वारा कॉलेज की शिक्षिका के साथ की गयी छेड़खानी मामले में सोमवार को कॉलेज में छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया. छात्र के विरुद्ध कॉलेज प्रशासन द्वारा की जा रही शिथिल कार्रवाई का विरोध करते हुए कॉलेज की छात्राएं सोमवार को कॉलेज कैंपस में ही धरना […]
भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में फोर्थ इयर के छात्र द्वारा कॉलेज की शिक्षिका के साथ की गयी छेड़खानी मामले में सोमवार को कॉलेज में छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया. छात्र के विरुद्ध कॉलेज प्रशासन द्वारा की जा रही शिथिल कार्रवाई का विरोध करते हुए कॉलेज की छात्राएं सोमवार को कॉलेज कैंपस में ही धरना पर बैठ गयी.
आपके शहर में
100 से भी अधिक छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाये. इस दौरान छात्राओं ने दोषी छात्र कटिहार निवासी आशीष कुमार को कॉलेज से निष्कासित करने और पीड़ित शिक्षिका के लिए न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. छात्राओं के विरोध के बाद कॉलेज के छात्र भी दो गुट में बंट गये. इसमें सीनियर छात्रों के गुट ने विरोध कर रही छात्राओं के साथ गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए