फरक्का बराज पर आज से शुरू हो जायेगा आवागमन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 2:34 AM

विज्ञापन

भागलपुर : लंबे इंतजार के बाद फरक्का बराज के मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है. मंगलवार से बराज से होकर वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो जायेगा. इससे पश्चिम बंगाल समेत सीमावर्ती पाकुड़, साहिबगंज व भागलपुर के लोगों को राहत मिलेगी. शहर की सड़कों पर भारी वाहनों का लोड काफी हद तक […]

विज्ञापन

भागलपुर : लंबे इंतजार के बाद फरक्का बराज के मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है. मंगलवार से बराज से होकर वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो जायेगा. इससे पश्चिम बंगाल समेत सीमावर्ती पाकुड़, साहिबगंज व भागलपुर के लोगों को राहत मिलेगी. शहर की सड़कों पर भारी वाहनों का लोड काफी हद तक कम हो जायेगा.

राज्य ट्रैफिक आइजी देवाशीष बड़ाल ने रविवार को फरक्का पहुंचकर बराज का जायजा लिया और इस बात की जानकारी दी. छह माह से काम चल रहा था काम. मंगलवार को 10.30 बजे यहां से आवाजाही शुरू हो जायेगी. फरक्का बराज उत्तर व दक्षिण बंगाल के राष्ट्रीय राजमार्ग-34 को जोड़ता है. जो इस क्षेत्र के लोगों की लाइफलाइन है. पिछले छह महीने से बराज की मरम्मत का काम चल रहा था. इसके चलते भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन