सदर अस्पताल के आधे चिकित्सक बोर्ड में, बचे लोगों ने संभाली ओपीडी

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : सदर अस्पताल के पांच चिकित्सक डीएम की गठित मेडिकल बोर्ड में शामिल थे. इस बीच सदर अस्पताल ओपीडी ओर इमरजेंसी को यहां बचे चिकित्सकों ने बेहतर तरीके से संभाला. परिणाम 314 मरीजों का हुआ इलाज किया गया तो 6 मरीजों को एक्स रे और 11 महिलाओं को प्रसव बिना ऑपरेशन किया गया. शिशु […]

विज्ञापन

भागलपुर : सदर अस्पताल के पांच चिकित्सक डीएम की गठित मेडिकल बोर्ड में शामिल थे. इस बीच सदर अस्पताल ओपीडी ओर इमरजेंसी को यहां बचे चिकित्सकों ने बेहतर तरीके से संभाला. परिणाम 314 मरीजों का हुआ इलाज किया गया तो 6 मरीजों को एक्स रे और 11 महिलाओं को प्रसव बिना ऑपरेशन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
शिशु रोग ओपीडी में डॉ राकेश, डॉ कुंदन शर्मा, महिला ओपीडी में डॉ सुशीला चौधरी, दंत ओपीडी में डॉ उज्ज्वल कुमार व नेत्र रोग की ओपीडी में डॉ सत्यदीप ने मरीजों को इलाज किया. जबकि शाम को इमरजेंसी में डॉ राजू मरीजों के इलाज के लिए तैनात रहे.
11 महिलाओं का कराया गया प्रसव : सदर अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को 11 महिला मरीज प्रसव कराने आयी. इन सभी का प्रसव सामान्य तौर पर किया गया. वहीं ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार, दमा, बीपी, हृदय समेत सामान्य रोग से ग्रसित रोगी पहुंचे.
दोपहर बाद जब तक सभी मरीज इलाज करा वापस नहीं चले गये तब तक चिकित्सक अपनी सीट पर थे. वहीं दवा काउंटर पर भी अच्छी भीड़ देखी गयी. कुल मिला कर चिकित्सक नहीं होने का खास असर ओपीडी में नहीं देखा गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन