भागलपुर : हथियारबंद अपराधियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर से लूटे 14.29 लाख रुपये

Updated at : 25 Mar 2019 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : हथियारबंद अपराधियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर से लूटे 14.29 लाख रुपये

भागलपुर : विश्वविद्यालय इलाके के संस्कृत कॉलेज के पास साईं बाबा गैस एजेंसी केबी लाल रोड स्थित नाथनगर एजेंसी के मैनेजर संजय कुमार लाल उर्फ बंटू से हथियार के बल पर अपराधियों ने 14 लाख 29 हजार रुपये लूट लिये. बताया जाता है कि बैंक में पैसा जमा करने जा रहे मैनेजर को घेर कर […]

विज्ञापन

भागलपुर : विश्वविद्यालय इलाके के संस्कृत कॉलेज के पास साईं बाबा गैस एजेंसी केबी लाल रोड स्थित नाथनगर एजेंसी के मैनेजर संजय कुमार लाल उर्फ बंटू से हथियार के बल पर अपराधियों ने 14 लाख 29 हजार रुपये लूट लिये. बताया जाता है कि बैंक में पैसा जमा करने जा रहे मैनेजर को घेर कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक, नाथनगर एजेंसी के मैनेजर संजय कुमार लाल उर्फ बंटू सोमवार की सुबह सहकर्मी प्रकाश सिन्हा के साथ बाइक से पैसे जमा करने मारवाड़ी पाठशाला स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा जा रहे थे. इसी बीच, विश्वविद्यालय इलाके के संस्कृत कॉलेज के पास दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने मैनेजर की बाइक को धक्का मार कर गिरा दिया. इसके बाद पैसों से भरे बैग को लूट लिया. मामले की जानकारी पर सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज, डीएसपी राजवंश सिंह, तातारपुर इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, विश्वविध्यालय इंचार्ज ओमप्रकाश कुमार मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन