जाम छुड़ा रहे ट्रैफिक हवलदार और होमगार्ड जवान को जुगाड़ गाड़ी के ड्राइवर ने पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार की मदद से पुलिस ने खदेड़ा, लेकिन गाड़ी छोड़कर भाग निकला जुगाड़ का चालक मोबाइल जब्त भागलपुर : जाम हटाने में जुटे ट्रैफिक कर्मी राजू पासवान और होमगार्ड जवान ने जब गलत तरीके से बीच रोड पर लगे जुगाड़ गाड़ी के ड्राइवर को गाड़ी साइड करने को कहा, तो उसने पहले तो ट्रैफिक […]
विज्ञापन
बाइक सवार की मदद से पुलिस ने खदेड़ा, लेकिन गाड़ी छोड़कर भाग निकला जुगाड़ का चालक मोबाइल जब्त
आपके शहर में
विज्ञापन
भागलपुर : जाम हटाने में जुटे ट्रैफिक कर्मी राजू पासवान और होमगार्ड जवान ने जब गलत तरीके से बीच रोड पर लगे जुगाड़ गाड़ी के ड्राइवर को गाड़ी साइड करने को कहा, तो उसने पहले तो ट्रैफिक हवलदार राजू पासवान को पीटा, फिर उन्हें बचाने पहुंचे होमगार्ड जवान उमेश पासवान के साथ भी धक्का-मुक्की की. कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंचे होमगार्ड जवान ने बताया कि वह और ट्रैफिक हवलदार भोलानाथ पुल के पास जाम को छुड़ाने में लगे थे. तभी एक मार्बल और टाइल्स लदे जुगाड़ का ड्राइवर अपनी गाड़ी गलत तरीके से निकालने लगा. जिसकी वजह से जाम और भी बढ़ गया. जब ट्रैफिक हवलदार ने जुगाड़ ड्राइवर को ऐसा करने से मना किया, तो उसने पहले तो ट्रैफिक हवलदार के साथ धक्का-मुक्की की, उसके बाद वह उसके साथ मारपीट करने लगा. बाद में जुगाड़ पर लदे सामान के मालिक ने उनके साथ धक्का-मुक्की की.
जब तक दोनों पुलिसकर्मी थाना की मदद लेने जाते जुगाड़ का ड्राइवर वहां से गाड़ी लेकर भागने लगा. जिसके बाद जाम में फंसे एक बाइक चालक की मदद से उन्होंने जुगाड़ गाड़ी को खदेड़ा, जहां कुछ ही दूर तक जुगाड़ ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. भागने के क्रम में उसका मोबाइल भी सड़क पर ही गिर गया.
जिसके बाद होमगार्ड जवान सामान लदा जुगाड़ और मोबाइल लेकर कोतवाली थाना पहुंच गया. घटनास्थल की जांच को पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की वीडियो ली और जुगाड़ ड्राइवर और अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन