भागलपुर की छतों पर दिखेगी हरियाली
Updated at : 14 Mar 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : तैयार रहिये अपने घर की छतों पर बागवानी कर आमदनी के नये स्रोत का सृजन करने और इससे पर्यावरण बचाने में अपनी भागीदारी निभाने के लिये. कृषि विभाग ने रूफ टॉप गार्डनिंग योजना बिहार में स्मार्ट सिटी के लिये चयनित किये गये शहरों में लागू करने का निर्णय लिया है. साथ ही भागलपुर […]
विज्ञापन
भागलपुर : तैयार रहिये अपने घर की छतों पर बागवानी कर आमदनी के नये स्रोत का सृजन करने और इससे पर्यावरण बचाने में अपनी भागीदारी निभाने के लिये. कृषि विभाग ने रूफ टॉप गार्डनिंग योजना बिहार में स्मार्ट सिटी के लिये चयनित किये गये शहरों में लागू करने का निर्णय लिया है. साथ ही भागलपुर में 220 छतों पर बागवानी का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 55 लाख रुपये देने की स्वीकृति भी दे दी है.
ज्ञात हो कि इससे पहले भागलपुर के कृषि विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा था. प्रत्येक इच्छुक कृषक को एक ही छत पर बागवानी करने के लिये अनुदान मिलेगा.
प्रत्येक छत पर 300 वर्गफीट जगह होना जरूरी होगा. प्रत्येक बागवानी पर 50 हजार रुपये की लागत आयेगी, जिसमें 25 हजार रुपये का अनुदान कृषि विभाग देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




