चोरी कर भाग रहा युवक छत से कूदा, टूटी कमर

Updated:
विज्ञापन

लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले पुलिस कस्टडी में चल रहा है इलाज भागलपुर : जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक मोहल्ले में मोबाइल चुराने घुसा एक शातिर भागने के दौरान छत से ही कूद गया. लेकिन इस दौरान उसकी कमर टूट गयी. शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने उसकी धुनाई कर उसे पुलिस […]

विज्ञापन

लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले पुलिस कस्टडी में चल रहा है इलाज

आपके शहर में

विज्ञापन
भागलपुर : जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक मोहल्ले में मोबाइल चुराने घुसा एक शातिर भागने के दौरान छत से ही कूद गया. लेकिन इस दौरान उसकी कमर टूट गयी. शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने उसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया है.
थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि कटहलबाड़ी निवासी गुलशन कुमार शुक्रवार देर रात मीराचक स्थित बीरो मंडल के घर से मोबाइल चोरी कर रहा था. तभी घर के एक सदस्य की नींद खुल गयी. चिल्लाने के बाद वह छत के रास्ते भागने लगा. छत से कूदने के क्रम में ही उसकी कमर टूट गयी. जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन