डांट से परेशान किशोर ने की खुदकुशी की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के चंदेरी गांव के ओमप्रकाश पासवान के बेटे आयुष कुमार (14) ने शनिवार दोपहर फंदे से लटक कर खुदकुशी करने की कोशिश की. आयुष के कमरे का दरवाजा खोल कर घुसे परिजनों ने आयुष को फंदे से लटकता देखा. उसे सीधे मायागंज अस्पताल लेकर पहुंच गये, जहां डाक्टरों ने उसकी […]

विज्ञापन

भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के चंदेरी गांव के ओमप्रकाश पासवान के बेटे आयुष कुमार (14) ने शनिवार दोपहर फंदे से लटक कर खुदकुशी करने की कोशिश की. आयुष के कमरे का दरवाजा खोल कर घुसे परिजनों ने आयुष को फंदे से लटकता देखा. उसे सीधे मायागंज अस्पताल लेकर पहुंच गये, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बतायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद भाई पीयूष ने बताया कि शनिवार सुबह उनके पिता ने आयुष को पढ़ाई को लेकर डांट-फटकार लगायी थी. आयुष अपने कमरेमें चला गया और कमरे को भीतर से बंद कर लिया. कुछ ही देर बाद उसके कमरे से तेज आवाज में साउंड बॉक्स से गाना बजने लगा. कई बार गेट खटखटाने के बाद जब आयुष ने दरवाजा नहीं खोला, तो उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया. आयुष को फंदे से लटकता देखा. फंदे से उतारने के बाद उन्होंने देखा कि उसकी सांसे चल रही थी और वह छटपटा रहा था. डाक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बतायी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन