सेंट जोसेफ के लापता छात्र का सुराग नहीं

भागलपुर: सेंट जोसेफ स्कूल के सातवीं कक्षा के लापता छात्र निशांत कुमार (13) का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है. 27 जून से निशांत गायब है. वह ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर-नरगा में जेम्स क्वाड्रस के आवासीय हॉस्टल में रहता है. परिजन और पुलिस निशांत की लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका पता […]
भागलपुर: सेंट जोसेफ स्कूल के सातवीं कक्षा के लापता छात्र निशांत कुमार (13) का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है. 27 जून से निशांत गायब है. वह ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर-नरगा में जेम्स क्वाड्रस के आवासीय हॉस्टल में रहता है.
परिजन और पुलिस निशांत की लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. निशांत के पिता संजय प्रसाद यादव सीआरपीएफ में हवलदार हैं और दिल्ली हेड क्वार्टर में पदस्थापित हैं.
मंगलवार को निशांत के पिता दिल्ली से भागलपुर पहुंच रहे हैं. निशांत मूलत: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के विश्वम्भरपुर का रहनेवाला है. नाथनगर के भीमकित्ता में संतोष यादव के यहां निशांत का ननिहाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




