ePaper

भागलपुर : बजबजाया सड़क पर पड़ा कूड़ा

Updated at : 28 Feb 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर  :  बजबजाया सड़क पर पड़ा कूड़ा

भागलपुर : बुधवार को अहले सुबह बारिश के बाद शहर की सड़कों पर बिखरे कूड़े-कचरे बजबजा गये. हाल के दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने से स्थिति और भी बदतर हो गयी. दक्षिणी क्षेत्र हो, पश्चिमी क्षेत्र हो या मध्य क्षेत्र हर जगह सड़क पर नाली का पानी बह रहा है. वार्ड 48 व […]

विज्ञापन
भागलपुर : बुधवार को अहले सुबह बारिश के बाद शहर की सड़कों पर बिखरे कूड़े-कचरे बजबजा गये. हाल के दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने से स्थिति और भी बदतर हो गयी.
दक्षिणी क्षेत्र हो, पश्चिमी क्षेत्र हो या मध्य क्षेत्र हर जगह सड़क पर नाली का पानी बह रहा है. वार्ड 48 व 47 में 15 दिनों से जलजमाव की समस्या है. लोहापट्टी बाजार, वीआइपी क्षेत्र तिलकामांझी, लालबाग में सड़क पर पानी बहने से परेशानी हुई. कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि अभी बारिश होने से रबी फसल को फायदा कोई खास नहीं हुआ.
हवा के साथ बारिश होने से फूल वाले दलहन-तेलहन की फसल को नुकसान पहुंचा. साथ ही तेज हवा से गेहूं की फसल पर भी आंशिक क्षति पहुंची. आम व लीची के मंजर धुल गये. साथ ही पेड़ों की सिंचाई हो गयी. आम व लीची की फसल को सामान्य बारिश से फायदा हुआ. बारिश के बाद मौसम भी कुछ ठंड हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन