लॉ परीक्षा में दो केंद्राधीक्षक, तीन पर्यवेक्षक व 20 वीक्षक करेंगे निगरानी, नकल परलगेगा लगाम, फंसेंगे नकलची
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन लॉ की परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए इस बार जबरदस्त व्यवस्था की है. केंद्र पर नकल को पूरी तरह से राेकने के लिए दो केंद्राधीक्षक, तीन पर्यवेक्षक, 20 वीक्षक निगरानी करेंगे. इतना ही नहीं विवि के वरीय अधिकारी व परीक्षा नियंत्रक भी केंद्र पर परीक्षा के दौरान कैंप […]
विज्ञापन
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन लॉ की परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए इस बार जबरदस्त व्यवस्था की है. केंद्र पर नकल को पूरी तरह से राेकने के लिए दो केंद्राधीक्षक, तीन पर्यवेक्षक, 20 वीक्षक निगरानी करेंगे. इतना ही नहीं विवि के वरीय अधिकारी व परीक्षा नियंत्रक भी केंद्र पर परीक्षा के दौरान कैंप करते रहेंगे. इसके अलावा पुलिस की भी सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. लॉ की तीन व पांच वर्षीय कोर्स की परीक्षा एक से 18 मार्च तक होगी.
यहां टीएनबी लॉ कॉलेज व वीएनएस लॉ कॉलेज का केंद्र बनाया गया है. विवि सूत्रों के अनुसार लॉ परीक्षा को लेकर कॉलेज के प्राचार्य प्रो अशोक कुमार ठाकुर को केंद्राधीक्षक, पूर्व सीसीडीसी प्रो सुरेंद्र सिंह को सहायक केंद्राधीक्षक बनाया गया है.
जबकि परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में प्रो केष्कर ठाकुर, प्रो प्रमोद पांडे व डॉ शिव प्रसाद यादव को बनाया गया है. वहीं, टीएनबी, मारवाड़ी, पीजी विभाग व महादेव सिंह कॉलेज के 20 से अधिक शिक्षकों को वीक्षक बनाया गया है. विवि सूत्रों के अनुसार राजभवन ने लॉ परीक्षा कदाचार मुक्त कराने के लिए विवि को विशेष दिशा-निर्देश दिया है.
परीक्षा अधिनियम के तहत ही परीक्षा लेने के लिए कहा गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लॉ परीक्षा को लेकर लगभग सारी तैयारी कर ली गयी है. परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने नहीं दी जायेगी. उधर, लॉ के छात्रों ने कहा कि परीक्षा में नकल नहीं करते हैं.
लॉ के छात्रों को परीक्षा के नाम पर बदनाम किया जा रहा है. केंद्राधीक्षक प्रो अशोक ठाकुर ने कहा कि परीक्षा को लेकर तैयारी कर ली गयी है. राजभवन के निर्देशानुसार परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण करायी जायेगी. 550 से अधिक परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है.
पार्ट थ्री व 11वीं की होगी मॉर्निंग कक्षा
बीएन कॉलेज में एक मार्च से शुरू हो रही लॉ परीक्षा के दौरान कक्षा बाधित नहीं होगी. इसे लेकर मॉर्निंग शिफ्ट में क्लास होगी. प्राचार्य प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर पार्ट थ्री व 11वीं की कक्षा परीक्षा तिथि तक मॉर्निंग क्लास होगी. कक्षा सुबह सात से नौ बजे तक चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










