भागलपुर : भागलपुर बाल गृह मामले में सीबीआइ ने जीरोमाइल थाना से मांगी केस डायरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 6:53 AM
भागलपुर : बाल गृह मामले में सीबीआइ ने जीरोमाइल थाने में भागलपुर में बाल गृह का संचालन करने वाली रूपम प्रगति समाज समिति संस्था के विरुद्ध दर्ज केस की केस डायरी की मांग की है. केस डायरी की मांग पर जीरोमाइल थानाध्यक्ष मामले से संबंधित दस्तावेजों को जुटा सीबीआइ को सौंपने की तैयारी में जुटे […]
भागलपुर : बाल गृह मामले में सीबीआइ ने जीरोमाइल थाने में भागलपुर में बाल गृह का संचालन करने वाली रूपम प्रगति समाज समिति संस्था के विरुद्ध दर्ज केस की केस डायरी की मांग की है. केस डायरी की मांग पर जीरोमाइल थानाध्यक्ष मामले से संबंधित दस्तावेजों को जुटा सीबीआइ को सौंपने की तैयारी में जुटे हैं. मामले की जांच करने सीबीआइ कभी भी भागलपुर स्थित बाल गृह में दस्तक दे सकती है. जीरोमाइल पुलिस ने आरोपित बाल गृह के तत्कालीन अधीक्षक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
- बाल गृह संचालक पर 16 जनवरी 2019 को केस दर्ज करने के बाद सीबीआइ ने शुरू कर दी जांच
- बच्चों का शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट व अपशब्द बोलने का आरोप, पूर्व अधीक्षक जा चुके हैं जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










