भागलपुर : सुबह धमकाया, दोपहर बाद कर दिया डिस्चार्ज

भागलपुर : मायागंज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती किडनी के मरीज जगदीशपुर के उमेश यादव का गुरुवार को भी डायलिसिस नहीं कराया जा सका. उमेश की जगह सबौर के बुजुर्ग दिनेश तांती की डायलिसिस कराने के बाद चिकित्सकों ने सुबह धमकाया और दोपहर बाद डिस्चार्ज कर दिया, ताकि मामले को रफा-दफा किया जा सके. […]
भागलपुर : मायागंज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती किडनी के मरीज जगदीशपुर के उमेश यादव का गुरुवार को भी डायलिसिस नहीं कराया जा सका. उमेश की जगह सबौर के बुजुर्ग दिनेश तांती की डायलिसिस कराने के बाद चिकित्सकों ने सुबह धमकाया और दोपहर बाद डिस्चार्ज कर दिया, ताकि मामले को रफा-दफा किया जा सके.
उमेश यादव की पत्नी किरण देवी ने बताया कि सुबह-सुबह कई चिकित्सक आये और इलाज नहीं करने की धमकी दी.खून की कमी होने के कारण डायलिसिस नहीं होने की बात कही. इससे अपने परिजनों बुला कर खून की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि डायलिसिस कराया जा सके.
दिनेश तांती की पत्नी रनिया देवी ने कहा कि डॉक्टरों ने मुंह चुप रखने को कहा है. तभी ठीक से इलाज किया जायेगा. सबौर अस्पताल में स्थायी रूप से इलाज कराने की सलाह दी. वहां आशा के जरिये दवा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










