पति की प्रताड़ना से तंग आकर मां ने तीन मासूमों को शौचालय की टंकी में फेंका, मौत, महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है. पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक मां ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को शौचालय की टंकी में फेंक कर मार डाला. इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि, समय रहते उसे बचा लिया गया. मां का […]
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है. पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक मां ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को शौचालय की टंकी में फेंक कर मार डाला. इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि, समय रहते उसे बचा लिया गया. मां का नाम प्रेमलता देवी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घटना के बाद आरोपित पति देवेश कुमार फरार है.
आपके शहर में
जानकारी के मुताबिक, जिले के बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव निवासी प्रेमलता देवी ने बताया कि उसका पति देवेश आये दिन उसके साथ मारपीट करता था. इससे तंग आकर उसने तीन बच्चों को शौचालय की टंकी में फेंक दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी. उसके बाद उसने भी खुदकुशी करने की कोशिश की. हालांकि, समय पर उसे टंकी से निकाल लिया गया. मृत तीन मासूमों में चार साल का सुशांत, दो साल की सोनम और एक साल का ओमराज शामिल है.
प्रेमलता के अनुसार, बीती रात भी देवेश ने शराब के नशे में बेरहमी के साथ मारपीट की. इससे आहत होकर उसने खुदकुशी का निर्णय लिया. उसने पहले अपने तीनों बच्चे को शौचालय की टंकी में फेंका. इसके बाद खुद टंकी में कूद गयी, जिसे परिवार के अन्य सदस्यों ने बाहर निकाला. घटना की सूचना के बाद प्रेमलता देवी के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गये हैं. वहीं, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नेसार अहमद शाह सहित बाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए