गैस कटर से एटीएम काट कर करीब 20 लाख रुपये की चोरी
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिला में अपराधियों ने सोमवार देर रात गैस कटर से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम को काट कर 20 लाख 60 हजार रुपये उड़ा लिए. पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राजवंश सिंह ने मंगलवार को बताया कि मुजाहिदपुर थाना अंतर्गत मीरजान हाट मुहल्ला स्थित एसबीआई के एक एटीएम को गैस […]
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिला में अपराधियों ने सोमवार देर रात गैस कटर से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम को काट कर 20 लाख 60 हजार रुपये उड़ा लिए. पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राजवंश सिंह ने मंगलवार को बताया कि मुजाहिदपुर थाना अंतर्गत मीरजान हाट मुहल्ला स्थित एसबीआई के एक एटीएम को गैस कटर से काट कर 20 लाख 60 हजार रुपये उड़ा लिए गये. एटीएम को गैस कटर से काटने के दौरान कुछ नोट भी कट गये जो कि एटीएम में बिखरे पाये गये. उन्होंने बताया कि एसबीआई के एटीएम को काट कर राशि निकालने के बाद अपराधियों ने हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित बैंक आॅफ इंडिया के भी एक एटीएम को काटने का प्रयास किया पर वे उस एटीएम से राशि नहीं निकाल पाये.
आपके शहर में
राजवंश ने बताया कि दोनों एटीएम रात में खुले हुए थे पर वहां सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं थे. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने एटीएम में प्रवेश करने के साथ ही दोनों जगह सीसीटीवी के तार काट दिये थे पर दोनों स्थानों पर सीसीटीवी का हार्ड डिस्क सुरक्षित है और इससे अपराधियों के एटीएम में प्रवेश करने का फुटेज प्राप्त कर उनकी पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए