सामने नहीं आ सकी सड़क ध्वस्त होने से हुई मौत की कहानी
नवगछिया : तेतरी दुर्गा स्थान कलबलिया धार के पास 14 नंबर सड़क ध्वस्त होने के साथ दो वाहन बह गये थे. आज डेढ़ माह बाद भी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इन वाहनों पर सवार लोगों का क्या हुआ? सड़क ध्वस्त होने के 48 घंटे बाद कलबलिया धार से खरीक प्रखंड […]
नवगछिया : तेतरी दुर्गा स्थान कलबलिया धार के पास 14 नंबर सड़क ध्वस्त होने के साथ दो वाहन बह गये थे. आज डेढ़ माह बाद भी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इन वाहनों पर सवार लोगों का क्या हुआ? सड़क ध्वस्त होने के 48 घंटे बाद कलबलिया धार से खरीक प्रखंड के बहत्तरा सहनी टोला गांव के बजरंगी सहनी का शव बरामद किया गया था.
आपके शहर में
लेकिन, उसके परिजनों और पुलिस का कहना था कि सड़क के साथ बहे दो में से किसी भी वाहन पर बजरंगी सवार नहीं था. बजरंगी कटिहार अपनी बहन के यहां गया था. वह वहां से वह वापस लौट रहा था. बजरंगी कैसे कलबलिया धार में डूबा इस बारे में आज तक सटीक जानकारी नहीं मिल पायी है. बजरंगी के शव पर कई जगह जख्म के निशान थे, जो उसकी मौत की परिस्थिति को संदिग्ध बनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए