भाजपा युवा संकल्प रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, सात को होगा सम्मेलन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2018 7:49 AM
विज्ञापन
भागलपुर : युवा संकल्प सम्मेलन में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके लिए शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा संकल्प रथ को प्रदेश, जिला और मोर्चा के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष […]
विज्ञापन
भागलपुर : युवा संकल्प सम्मेलन में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके लिए शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा संकल्प रथ को प्रदेश, जिला और मोर्चा के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री गौतम कुमार, जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी, युवा भाजपा नेता सह डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, लोकसभा मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, कला संस्कृति मंच जिला अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता, मोर्चा के जिला महामंत्री अश्विनी मोंटी जोशी, कुमार विजेंद्र, विजय मित्रा मंडल अध्यक्ष ठाकुर मोहित सिंह, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता, अभिषेक सन्नी, मुकुल प्रियदर्शी, कुंदन कुमार, प्रशांत चौधरी, ओम कुमार, मृदुल मिश्रा, शुभम कुमार आदि उपस्थित थे.
वहीं सम्मेलन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बैठकों का दौर चला. वहीं युवा भाजपा नेता सह डिप्टी मेयर राजेश वर्मा युवाओं से मिलकर उन्हें सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










