भागलपुर : पीजी गर्ल्स हॉस्टल के दरबान को घर में घुस कर पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : टीएमबीयू के पीजी गर्ल्स हॉस्टल के दरबान जगन्नाथ झा की गुरुवार की रात घर में घुस कर चार अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी. हमलावर ने थप्पड़, घुसा व लात से पिटाई कर फरार हो गये. घटना से बाद से दरबान का परिवार दहशत में है. दरबान की शिकायत पर प्रोक्टर डॉ विलक्षण […]

विज्ञापन
भागलपुर : टीएमबीयू के पीजी गर्ल्स हॉस्टल के दरबान जगन्नाथ झा की गुरुवार की रात घर में घुस कर चार अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी. हमलावर ने थप्पड़, घुसा व लात से पिटाई कर फरार हो गये. घटना से बाद से दरबान का परिवार दहशत में है. दरबान की शिकायत पर प्रोक्टर डॉ विलक्षण रविदास ने शनिवार को चार अज्ञात लोगों के खिलाफ विवि थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
घटना का कारण पीजी गर्ल्स हॉस्टल में एक दर्जन से अधिक रह रही अवैध छात्राएं है. उन छात्राओं को डीएसडब्ल्यू के निर्देश पर हॉस्टल छोड़ने के लिए दरबान ने कहा था. प्रोक्टर डॉ विलक्षण रविदास ने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जा रही है. घटना को लेकर कर्मचारी सीनेट सदस्य बलराम सिंह ने कहा कि विवि मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं करता है, तो विवि के सारे कर्मचारी कामकाज ठप करेंगे. कर्मचारी मार खाकर काम नहीं करेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन