भागलपुर : पहलाम के दौरान डूबे दो किशोर, पोस्टमार्टम के विरोध में आगजनी कर किया रोड जाम

Updated at : 23 Sep 2018 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : पहलाम के दौरान डूबे दो किशोर, पोस्टमार्टम के विरोध में आगजनी कर किया रोड जाम

पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लाश बिना पोस्टमार्टम ले जाने से संबंधित सनहा लिया भागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी स्थित तालाब में शुक्रवार देर रात पहलाम के दौरान दो युवक डूब गये. जिसके बाद शनिवार सुबह स्थानीय लोगों को दोनों युवकों का शव तालाब से बरामद किया गया. बरामद दोनों शवों […]

विज्ञापन
पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लाश बिना पोस्टमार्टम ले जाने से संबंधित सनहा लिया
भागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी स्थित तालाब में शुक्रवार देर रात पहलाम के दौरान दो युवक डूब गये. जिसके बाद शनिवार सुबह स्थानीय लोगों को दोनों युवकों का शव तालाब से बरामद किया गया. बरामद दोनों शवों में से एक लोदीपुर कला गांव के रहने वाले मो सरफराज आलम का पुत्र मो शाहिद (15) और दूसरा शव गनीचक के रहने वाले मो नईम के पुत्र मो आदिल का था. शव बरामद होने के बाद मो आदिल की पहचान होने के बाद वहां पहुंचे परिजन उसके शव को लेकर घर चले गये. उधर दूसरे शव की पहचान पुलिस के आने के बाद हुई.
जिसके बाद पुलिस शव को लेकर हबीबपुर थाना आ गयी. शव की पहचान करने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम करने की तैयार कर ही रहे थे, कि किशोर के परिजन और स्थानीय लोगों ने मिलकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इस बात को लेकर लोगों ने थाना से कुछ ही दूर पर बीच सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और जबरन शव को थाना से निकाल अपने साथ लेकर चले गये.
पूरी घटना की सूचना पर पहुंचे हबीबपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने पहले मृत किशोर मो शाहिद के परिजनों को बुलाया. अपने वरीय अधिकारियों से बात करने के बाद उन्होंने परिजनों से अपनी सहमति से शव बिना पोस्टमार्टम कराये ले जाने की बात को लेकर एक सनहा आवेदन लिया.
एक घंटे तक बाधित रहा अमरपुर-भागलपुर मार्ग. मिलीजानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को शाहजंगी तालाब के पास अज्ञात किशोर का शव मिलने की जानकारी मिली. जिसके बाद हबीबपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया.
अज्ञात शव बरामद होने की सूचना पर हबीबपुर थाना पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मो शाहिद के रूप में की. उसके बाद से परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही उन्हें सौंपने की बात पर अड़ गये. देखते ही देखते थाना के पास करीब डेढ़ सौ लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जिन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने के विरोध में आगजनी, सड़क जाम और हंगामा शुरू कर दिया.
विगत वर्ष मुहर्रम के दौरान युवक की पीटकर हुई थी हत्या. एक अक्तूबर 2017 को अज्ञात लोगों ने अधमरा कर उसे छोड़ फरार हो गये थे. घटना के बाद मायागंज अस्पताल लाये गये युवक की पहचान नाथनगर के बाइसबिग्घी निवासी मो सद्दाम के रूप में की गयी. वहीं घटना के एक दिन बाद मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले में कुछ दिन पूर्व ही हत्या के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी थी. इधर मामले में कई लोगों ने जिन दो युवकों का शव मिला है, उनकी भी हत्या की आशंका जतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन