हनुमान घाट रोड में गीला कचरा निस्तारण का लगेगा प्लांट
Updated at : 19 Sep 2018 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर बरारी के हनुमान घाट रोड और मुसहरी घाट में गीला और सूखा कूड़ा का प्लांट लगाया जायेगा. स्मार्ट सिटी में पीडीएमसी द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर योजना तैयार कर दी गयी है. अभी तक कनकैथी में गीला और हनुमान घाट रोड में निगम की जमीन पर […]
विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर बरारी के हनुमान घाट रोड और मुसहरी घाट में गीला और सूखा कूड़ा का प्लांट लगाया जायेगा. स्मार्ट सिटी में पीडीएमसी द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर योजना तैयार कर दी गयी है. अभी तक कनकैथी में गीला और हनुमान घाट रोड में निगम की जमीन पर सूखा कूड़ा के लिए प्लांट लगाना था.
लेकिन पीडीएमसी ने सीइओ के निर्देश पर इसमें कुछ तब्दीली की है. हनुमान घाट में गीला और मुसहरी घाट रोड में सूखा कूड़ा का प्लांट लगाया जायेगा. इसके लिए सारी याेजना तैयार कर ली गयी है. इन दोनों जगहों के प्लांट से बचे कूड़ा को कनकैथी में रखा जायेगा. बचा कूड़ा अपने आप मिट्टी में मिल जायेगा. यह लगभग 20 करोड़ की योजना है.
मुसहरी घाट में सूखा कूड़ा का जो प्लांट लगेगा, उस प्लांट में सूखा कूड़ा को डालने पर उस कूड़ा से पाॅलिथीन, प्लास्टिक और शीशे का बोतल अलग होकर निकलने और उसे वहीं से जो कंपनी इस प्लांट को चलायेगी उसे दूसरे बेंडर को बेच देगी. वहीं हनुमान घाट रोड में निगम की जमीन पर लगने वाले गीला कूड़ा कूड़ा के प्लांट में कंपोस्ट तैयार किया जायेगा. और उस खाद को बेचा जायेगा.
दोनों प्लांट के बचे कूड़ा को कनकैथी की जमीन पर गिराया जायेगा. हनुमान घाट में डेढ़ एकड़, मुसहरी घाट रोड में .6 एकड़ और कनकैथी में चार एकड़ जमीन है. जो वेेंडर इस काम को लेगा उसके जिम्मे 10 साल का मेंटेनेंस कार्य भी रहेगा. 10 साल बाद इसे निगम को सौंप दिया जायेगा.
29 को होगी प्री बिड को लेकर बैठक, 22 सितंबर से आरएफपी लोड होने की हो जायेगी प्रक्रिया शुरू
वहीं योजना को लेकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 29 सितंबर को प्री बिड को लेकर बैठक होगी. वहीं इस बैठक में इस योजना के आगे की रणनीति के बारे में चर्चा होगी. वहीं इस योजना का आरएफपी लाेड 22 सितंबर से शुरू हो जायेगा.
घर-घर से होना है सूखा -गीला कूड़ा एकत्र
इस इस योजना को लेकर हर घर से गीला और सूखा कूड़ा को एकत्र करना है. इसके लिए हर घर में एक सूखा और एक गीला कूड़ा के लिए डस्टबीन देना है. इसी डस्टबीन में एक में गीला और दूसरे में सूखा कूड़ा रखना है. हर सुबह डोर-टू -डोर कूड़ा को एकत्र करना है. इसके लिए हर घर से कुछ चार्ज भी लिया जायेगा. कितना चार्ज लगना है यह भी पीडीएमसी द्वारा जल्द तय कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




