आइजी गये पटना, शहर में चर्चा तेज

भागलपुर: दिवेश सिंह हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी की सरगरमी के बीच आइजी जीतेंद्र कुमार बुधवार को अचानक पटना चले गये. आइजी किन कारणों से पटना गये हैं, इसका पता नहीं चल पाया है. चर्चा है कि दिवेश सिंह हत्याकांड में आइजी द्वारा की गयी समीक्षा के बाद पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ है. […]
चर्चा है कि दिवेश सिंह हत्याकांड में आइजी द्वारा की गयी समीक्षा के बाद पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ है. क्योंकि आइजी ने इस मामले में एसएसपी तक को नहीं बख्शा है. सूत्रों की माने तो एसएसपी पर भी कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं. पहले भी आइजी ने एसएसपी के खिलाफ कई गंभीर पत्र मुख्यालय को भेजे हैं.
यह फैसला किसी एक अधिकारी के तबादले से जुड़ा भी हो सकता है. इस मामले के हाइ प्रोफाइल होने के कारण तरह-तरह की चर्चा है. उल्लेखनीय है कि इस मामले में एसएसपी की सुस्ती के बाद आइजी ने दो आरोपी मेयर दीपक भुवानियां और वार्ड पार्षद संजय सिन्हा की गिरफ्तारी का निर्देश जारी किया है. पहली बार इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. निर्देश जारी होने के साथ ही मेयर और पार्षद भूमिगत हो गये हैं. बता दें कि आइजी का निर्देश मिलने से एक दिन पूर्व ही एसएसपी लंबी छुट्टी पर चले गये हैं. इस छुट्टी को भी इस मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




