विवि में भ्रष्टाचार को प्रश्रय नहीं : कुलपति

Updated:
विज्ञापन

नवगछिया : जीबी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आये टीएमबीयू के कुलपति प्रो डा नलनीकांत झा ने कहा कि विश्वविद्यालय में किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को पश्रय नहीं दिया जायेगा. वीसी ने कहा कि कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो खुद को कानून से ऊपर समझते हैं. ऐसे लोगों को दरकिनार […]

विज्ञापन

नवगछिया : जीबी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आये टीएमबीयू के कुलपति प्रो डा नलनीकांत झा ने कहा कि विश्वविद्यालय में किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को पश्रय नहीं दिया जायेगा. वीसी ने कहा कि कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो खुद को कानून से ऊपर समझते हैं. ऐसे लोगों को दरकिनार कर काम का माहौल तैयार किया गया है. पांच-छह माह में सभी पाठ्यक्रमों के सेशन को नियमित कर दिया जायेगा. इससे पूर्व प्रो डाॅ ज्योतिंद्र चौधरी, विवि के विकास पदाधिकारी डा अशोक झा, जीबी कॉलेज के प्राचार्य डा अशोक कुमार सिंहा, जेपी कॉलेज के प्राचार्य डा‍ॅ विभांशु मंडल ने भी सभा को संबोधित किया. समारोह का आयोजन जीबी कॉलेज के प्रचार्य डाॅ अशोक कुमार सिन्हा के नेतृत्व किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

संयोजक खेलविद रामदेव प्रसाद यादव थे. इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक प्रो डाॅ शिवशंकर मंडल, फिरोज अहमद, दिव्य प्रियदर्शी, मुसर्रफ हुसैन, पूर्व प्राचार्य एचएन प्रसाद, प्रो विजय कुमार, डाॅ विजय चौधरी, डाॅ बीएल चौधरी, बीएन कॉलेज के खेल सचित फिरोज, शैलेंद्र कुमार, संदीप, चंदन, छात्र संघ अध्यक्ष सुकेश कुमार, राजकुमार प्रसाद, कलाधर मंडल आदि अन्य भी थे.

मदन अहिल्या महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण : वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सुबह दस बजे एका एक कुलपति मदन अहल्या महिला महाविद्यालय पहुंच गये. प्राचार्य अनुपस्थित थीं. वे अस्वस्थ थीं. दस से अधिक कर्मी और शिक्षक महाविद्यालय नहीं पहुंचे थे. कुलपति ने एटेंडेंस के लगाये गये बायोमीट्रिक मशीन की जांच करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है.
पीजी की पढ़ाई के लिए महाविद्यालय भेजे प्रस्ताव : कुलपति ने प्रभात खबर से बात चीत के क्रम में बताया कि नवगछिया में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय प्रस्ताव भेजना होगा. इसके बाद ही विचारोपरांत निर्णय लेना उचित होगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन