महिला ने कैश काउंटर पर जमा किया निकासी फॉर्म दूसरी महिला 44 हजार लेकर निकल गयी, गिरफ्तार
जगदीशपुर : जगदीशपुर बाजार स्थित यूको बैंक में मंगलवार को एक महिला के 44 हजार रुपये किसी ने उड़ा लिये. महिला ने अपने खाते से 44 हजार रुपये की निकासी के लिए पर्चा भरकर जमा किया. जब पैसे लेने की उसकी बारी आयी तो पता चला कि कैश काउंटर से उसके पैसे कोई महिला ने […]
जगदीशपुर : जगदीशपुर बाजार स्थित यूको बैंक में मंगलवार को एक महिला के 44 हजार रुपये किसी ने उड़ा लिये. महिला ने अपने खाते से 44 हजार रुपये की निकासी के लिए पर्चा भरकर जमा किया. जब पैसे लेने की उसकी बारी आयी तो पता चला कि कैश काउंटर से उसके पैसे कोई महिला ने ले लिये. जिस महिला ने उसके पैसे उड़ाये, उसने भी पैसे निकासी के बहाने अपना पासबुक और खाली पर्चा काउंटर पर जमा कराया था, जिसे छोड़कर हीं वह भाग गयी थी.
आपके शहर में
मामला संज्ञान में आने के बाद जगदीशपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व गायब महिला के बैंक में छोड़े गये खाते के आधार पहले महिला का पता लगाया. फिर उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला नीतू देवी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के टहसूर गांव की रहने वाली है और उसके पास से कैश काउंटर से उड़ाये गये 44 हजार रुपये में से 43 हजार पांच सौ रुपये भी बरामद हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए