नौ डिपो से पांच ओवरलोड वाहन जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 5:32 AM

विज्ञापन

कहलगांव : डीएम व एसएसपी के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी प्रमोद कुमार व पूर्व खनन विकास पदाधिकारी प्रफुल्ल पराग ने कहलगांव-घोघा पुलिस के साथ मंगलवार को त्रिमुहान के पास एनएच 80 किनारे चल रहे 20 से अधिक छर्री डिपो में छापेमारी की. इस दौरान छर्री डिपो के लाइसेंस की जांच की गयी. नौ डिपो […]

विज्ञापन

कहलगांव : डीएम व एसएसपी के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी प्रमोद कुमार व पूर्व खनन विकास पदाधिकारी प्रफुल्ल पराग ने कहलगांव-घोघा पुलिस के साथ मंगलवार को त्रिमुहान के पास एनएच 80 किनारे चल रहे 20 से अधिक छर्री डिपो में छापेमारी की. इस दौरान छर्री डिपो के लाइसेंस की जांच की गयी. नौ डिपो के विरुद्ध कार्रवाई की गयी.

इस दौरान डिपो में पांच ओवरलोड वाहनों को भी जब्त किया गया. उनके मालिक व चालकों के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी ने घोघा थाने में देर शाम प्राथमिकी दर्ज करायी. डिपो मालिक रंजीत कुमार, उपेंद्र यादव, लोहा सिंह, सुबोध पंजियारा, नागो झा, चंदन सिह, अशोक सिंह, संजय सिंह व महेश संथालिया के खिलाफ कार्रवाई की गयी. जांच के दौरान एक अवैध छर्री डिपो संचालक के बारे में भी जानकारी खनन पदाधिकारी को मिली. जांच के बाद डिपो में जिला खनन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जब्त किये गये पांच वाहनों के मालिक व चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 20 से अधिक छर्री डिपो की जांच की गयी. छापेमारी टीम में कहलगांव के थानाध्यक्ष बीएन पाठक वैदिक, घोघा थानाध्यक्ष राजेश कुमार व पुलिस बल शामिल थे.

वाहनों के मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज
खनन विभाग व पुलिस ने चलाया अभियान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन