समिति के दो अंकेक्षक अरविंद कुमार अजय व कृष्णकांत शर्मा के खिलाफ आरोप पत्र गठित
Updated at : 31 Aug 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

समिति की इनवेंट्री व सहकारिता अंकेक्षक की रिपोर्ट पहले हो चुकी है विशेष कमेटी के पास जमा भागलपुर : सृजन महिला विकास सहयोग समिति के आगे के संचालन को लेकर विशेष कमेटी की पटना में बैठक हुई. इसमें भंग हुई समिति के संचालन आदि मामले को लेकर चर्चा हुई. विशेष कमेटी में समिति के संयुक्त […]
विज्ञापन
समिति की इनवेंट्री व सहकारिता अंकेक्षक की रिपोर्ट पहले हो चुकी है विशेष कमेटी के पास जमा
भागलपुर : सृजन महिला विकास सहयोग समिति के आगे के संचालन को लेकर विशेष कमेटी की पटना में बैठक हुई. इसमें भंग हुई समिति के संचालन आदि मामले को लेकर चर्चा हुई.
विशेष कमेटी में समिति के संयुक्त रजिस्ट्रार सहित अन्य लोगों ने समिति की इनवेंट्री व सहकारिता अंकेक्षक की विस्तृत रिपोर्ट का अध्ययन किया. कहा गया कि समिति का संचालन प्रशासक के रूप में तैनात प्रखंड प्रसार पदाधिकारी रंजीत प्रसाद कर रहे हैं. सृजन घोटाले के बाद समिति का संचालन भंग है और वहां पर जांच की कार्रवाई चल रही है.
इस कारण समिति में महिलाओं की जमा-पूंजी को लेकर भी कोई मार्गदर्शन जारी नहीं हो सका है. बार-बार ग्रामीण महिलाएं समिति का चक्कर लगाकर वापस हो जाती हैं. इससे पहले सहकारिता विभाग ने सृजन समिति में अंकेक्षण की कार्रवाई में लापरवाही बरतने के मामले में तत्कालीन अंकेक्षण पदाधिकारी कृष्णकांत शर्मा व अरविंद कुमार अजय के खिलाफ आरोप पत्र का गठन कर दिया है. साथ ही संबंधित अंकेक्षण पदाधिकारियों से शोकॉज भी हुआ है.
प्रशासनिक जांच टीम से कल्याण विभाग के 115 करोड़ की पड़ताल की ली जानकारी : सीबीआइ ने 28 अगस्त को पूर्व एडीएम हरिशंकर प्रसाद व जिला लेखा पदाधिकारी से कल्याण विभाग के 115 करोड़ के करीब घोटाले की जांच के बारे में पूछा. इस दौरान विभिन्न खाते में अवैध निकासी व पैसा वापसी के बारे में पूछा गया. प्रशासनिक जांच रिपोर्ट में किये गये उल्लेख के एक-एक बिंदु पर चर्चा हुई.
सीबीआइ ने मांगा 2003 से 2017 का इश्यू रजिस्टर: कुछ गयी दिल्ली, कई के फोटो हो रहे वाट्सएप
सीबीआइ ने डीआरडीए की जांच में तेजी कर दी है. जांच एजेंसी ने सूचक पंचायती राज पदाधिकारी अपूर्व कुमार मधुकर से दर्ज हुई प्राथमिकी के बारे में गुरुवार को पूछताछ की. डीआरडीए की जांच के लिए वर्ष 2003 से 2017 तक का इश्यू रजिस्टर भी मांगा गया है. कुछ इश्यू रजिस्टर को मैसेंजर के माध्यम से भेजा गया, कई को वाट्स एप के जरिये जांच एजेंसी को मुहैया कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




