अब पैसा निकालने नहीं जाना होगा डाकघर तक
भागलपुर : काश! पैसा निकालने बैंक न जाना पड़ता. बैंक वाले ही घर पर पहुंचा जाते. बैंक में भीड़ नजर आने या लिंक फेल रहने पर हर किसी के मन में यह विचार आता है. इसे डाक विभाग हकीकत में बदलेगा. खाते से पैसा निकालने की सुविधा खाताधारकों के घर पर ही उपलब्ध करायेगा. महज […]
भागलपुर : काश! पैसा निकालने बैंक न जाना पड़ता. बैंक वाले ही घर पर पहुंचा जाते. बैंक में भीड़ नजर आने या लिंक फेल रहने पर हर किसी के मन में यह विचार आता है. इसे डाक विभाग हकीकत में बदलेगा. खाते से पैसा निकालने की सुविधा खाताधारकों के घर पर ही उपलब्ध करायेगा. महज एक फोन कॉल पर डाकिया घर जाकर पैसे पहुंचा जायेगा.
आपके शहर में
शनिवार को पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन है. डोर स्टेप बैंकिंग योजना शुरू हो जायेगी. इस योजना के शुरू होने पर निकासी के लिए डाकघर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर बैठे नकद भी जमा करने की सुविधा मिलेगी. शुरुआत में पांच हजार रुपये ही घर पर डिलिवरी और जमा हो सकेंगे. अगले कुछ महीनों में 15 हजार और फिर कुछ दिनों बाद अधिकतम 25 हजार की होम डिलिवरी हो सकेगी. लोगों को पोस्ट पेमेंट बैंक का फायदा देने के लिए एक ऐप के साथ मोबाइल और बायोमीट्रिक डिवाइस से पोस्टमैन को लैस किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए