इंजीनियरिंग कॉलेज विवाद मामले की रिपोर्ट तैयार, जांच टीम लौटी पटना
भागलपुर : विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग की जांच टीम ने भागलपुर इंजीनियरिग कॉलेज में उपद्रव व हंगामा मामले की रिपोर्ट तैयार कर ली. गुरुवार को टीम पटना लौट गयी. विभाग के निदेशक अतुल सिन्हा की अध्यक्षता में गठित टीम के आठ सदस्यों ने चार दिनों तक छात्रों, शिक्षकों से पूछताछ की. रिपोर्ट को टीम के […]
भागलपुर : विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग की जांच टीम ने भागलपुर इंजीनियरिग कॉलेज में उपद्रव व हंगामा मामले की रिपोर्ट तैयार कर ली. गुरुवार को टीम पटना लौट गयी. विभाग के निदेशक अतुल सिन्हा की अध्यक्षता में गठित टीम के आठ सदस्यों ने चार दिनों तक छात्रों, शिक्षकों से पूछताछ की. रिपोर्ट को टीम के अध्यक्ष पटना मुख्यालय में जमा करेंगे. रिपोर्ट के आधार पर बीसीइ के कई छात्रों व शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है.
आपके शहर में
टीम के सदस्यों ने संकेत दिया कि रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल कर पूरी घटना में मध्यममार्गी रुख अपनाया जा सकता है. निदेशक अतुल सिन्हा ने बताया कि कमेटी ने मामले से जुड़े लगभग हर पक्ष से पूछताछ कर ली है. पूर्व और वर्तमान प्राचार्य को पटना बुला कर पूछताछ की जा सकती है. अब वे लोग पटना में अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे. इस दौरान कमेटी को ऐसा लगा कि किसी पक्ष से बात करना जरूरी है तो फाइनल रिपोर्ट तैयार करने से पहले उस पक्ष से भी बात की जायेगी. हालांकि उन्होंने रिपोर्ट के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया. जांच टीम ने निदेशक की अगुवाई में पहले दिन हॉस्टल जाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले क्षितिज के कमरे की जांच की थी. वहीं दूसरे और तीसरे दिन बीसीइ के शिक्षकों से घटना को लेकर बयान लिया. जबकि चौथे दिन गुरुवार को परिसदन में टीम ने कॉलेज के कई छात्रों से पूछताछ की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए