पुत्र लाभ व स्वास्थ्य कामना को लेकर लगायी डुबकी

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : पुत्र लाभ व परिवार के स्वास्थ्य कामना के लिए महिला श्रद्धालुओं ने सिंह नक्षत्र की पहली रविवारी का व्रत शहर के विभिन्न गंगा तट बूढ़ानाथ, छोटी खंजरपुर सीढ़ी घाट, मुसहरी घाट, हनुमान घाट, बरारी पुल घाट आदि पर किया. इसे लेकर महिलाओं ने गंगा स्नान कर पुण्य-लाभ भी प्राप्त किया. महिलाएं गंगा तट […]

विज्ञापन
भागलपुर : पुत्र लाभ व परिवार के स्वास्थ्य कामना के लिए महिला श्रद्धालुओं ने सिंह नक्षत्र की पहली रविवारी का व्रत शहर के विभिन्न गंगा तट बूढ़ानाथ, छोटी खंजरपुर सीढ़ी घाट, मुसहरी घाट, हनुमान घाट, बरारी पुल घाट आदि पर किया. इसे लेकर महिलाओं ने गंगा स्नान कर पुण्य-लाभ भी प्राप्त किया. महिलाएं गंगा तट पर धूप दान भी कर रही थी तो कई महिलाएं सिंदूर की श्रृंगारी कर पूजा-अर्चना की.
साथ ही यहां पर ही फल-फूल का भोग लगाकर व्रत किया. ज्योतिषाचार्य डॉ सदानंद झा ने बताया कि, सिंह की पहली रविवार को गंगा स्नान करने और पूजा करने से परिवार के लोग स्वस्थ रहते हैं. जिन महिला को कई समय बीतने और सभी उपाय के बावजूद पुत्र लाभ नहीं हो रहा है,
उन्हें मनोवांछित पुत्र की प्राप्ति होती है.बांका तिलकपुर के विदेशी मिस्त्री की पत्नी रोशनी देवी ने बताया कि, 16 वर्षों से सिंह की पहली रविवारी को गंगा स्नान करने भागलपुर आती हूं. गंगा तट पर पूजा-अर्चना के बाद फलाहारी करती हूं. उन्हें पुत्र-पुत्री सब कुछ है, लेकिन उनकी समृद्धि के लिए व्रत कर रही हूं. वहीं गोड्डा के हरिओम पंडित ने बताया कि, वह और उनके परिवार दो वर्ष से बरारी पुल घाट पर सिंह रविवार को व्रत करते हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन