नाग का संपोला पकड़ने वाले को दिया प्रशस्ति पत्र
Updated at : 19 Aug 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर ने सबसे पहले छापी थी दिलीप की सफलता की कहानी किया था उत्साहवर्द्धन भागलपुर : भागलपुर रेंज डीआइजी कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर नाग का संपोला निकलने के बाद फरियादियों के बीच अफरातफरी मच गयी. डीआइजी ने इस बात की सूचना जिला वन पदाधिकारी को दी. उन्होंने नवगछिया स्थित मकंदपुर निवासी सांप पकड़ने […]
विज्ञापन
प्रभात खबर ने सबसे पहले छापी थी दिलीप की सफलता की कहानी किया था उत्साहवर्द्धन
भागलपुर : भागलपुर रेंज डीआइजी कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर नाग का संपोला निकलने के बाद फरियादियों के बीच अफरातफरी मच गयी. डीआइजी ने इस बात की सूचना जिला वन पदाधिकारी को दी. उन्होंने नवगछिया स्थित मकंदपुर निवासी सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट युवक दिलीप कुमार को कार्यालय भेजा. जिसने सांप को अपने हाथों से ही पकड़ लिया. डीआइजी ने सांप पकड़ने वाले युवक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
घटना दोपहर की है, डीआइजी अपने कार्यालय स्थित चेंबर में फरियादियों से मुलाकात कर रहे थे. तभी अचानक डीआइजी कार्यालय परिसर में लगे वाटर प्यूरीफायर के पास नाग निकल गया. जिसे देख फरियादी इधर-उधर भागने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही डीआइजी कार्यालय में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने यहां बैठे लोगों को वहां से हटाकर दूसरे जगह पर बिठा दिया. जिसके बाद वे लोग संपोले को पकड़ने में जुट गये. जब सुरक्षाकर्मी संपोले को पकड़ने में असफल हो गये,
तब डीआइजी ने जिला वन पदाधिकारी को सांप पकड़ने वाले एक्सर्ट को भेजने को कहा. कुछ ही देर बाद वन विभाग के फारेस्टर अंजनी चौधरी एक नि:शुल्क सांप पकड़ने वाले एक युवक दिलीप को लेकर कार्यालय पहुंचे. जिसने पलक झपकते ही अपने हाथों से ही संपोले को पकड़ लिया और सांप को हाथों में ही लेकर डीआइजी के समक्ष पहुंचा. दिलीप के सांप से जुड़ी जानकारी और सांप पकड़ने की कला के लिये डीआइजी विकास वैभव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.बता दें कि, करीब डेढ़ साल पहले डीआइजी कार्यालय के पास ही बड़ी खंजरपुर इलाके में विश्व में पाये जाने वाले नाग की सबसे र्दुलभ प्रजाति ‘अल्बीनो कोबरा’ पाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




