धान व मिर्च की फसल के लिए बटेश्वर पंप नहर में छोड़ा पानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कहलगांव : बटेश्वर स्थान गंगा पंप नहर परियोजना से रविवार को सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया. पंप हाउस वन के रिकाॅर्ड के अनुसार 60 क्यूसेक प्रति घंटा वाले पंप नंबर 02 से लगभग पांच घंटे व 63 क्यूसेक प्रति घंटा वाले पंप संख्या 03 से साढ़े तीन घंटे तक केनाल में पानी छोड़ा गया. […]
विज्ञापन
कहलगांव : बटेश्वर स्थान गंगा पंप नहर परियोजना से रविवार को सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया. पंप हाउस वन के रिकाॅर्ड के अनुसार 60 क्यूसेक प्रति घंटा वाले पंप नंबर 02 से लगभग पांच घंटे व 63 क्यूसेक प्रति घंटा वाले पंप संख्या 03 से साढ़े तीन घंटे तक केनाल में पानी छोड़ा गया.
मुख्य केनाल से ब्रांच केनाल-02 हरचंदपुर के लिए छोड़ा गया पानी जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता ज्ञान प्रकाश लाल ने बताया कि हरचंदपुर और इसके आसपास क्षेत्र में धान व मिर्च की फसल लगी है. हालांकि किसी किसान ने पानी छोड़ने के लिए अबतक कोई आवेदन नहीं दिया है, लेकिन हम उन्हें सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने की स्थिति में हैं.
इसलिए किसानों की सुविधा के लिए केनाल में पानी छोड़ा गया, जो मुख्य केनाल होते हुए ब्रांच केनाल 02 में पहुंचेगा. वहां से किसान पानी लेकर अपने खेतों में सिंचाई कर सकेंगे. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हम किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने में सक्षम हैं. पंप नहर से अब हमेशा पानी छोड़ा जायेगा. सोमवार को भी समय पर पानी छोड़ा जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन