कहलगांव में गंगा खतरे के निशान के करीब, तटवर्ती इलाके में फसलें डूबी

Updated:
विज्ञापन

कहलगांव : गंगा के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है. शनिवार को कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 88 सेमी नीचे रह गया. गंगा यहां चेतावनी के स्तर को पार कर चुकी है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की शाम छह बजे तक जलस्तर 30.21 मीटर था. यह चेतावनी के स्तर […]

विज्ञापन

कहलगांव : गंगा के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है. शनिवार को कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 88 सेमी नीचे रह गया. गंगा यहां चेतावनी के स्तर को पार कर चुकी है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की शाम छह बजे तक जलस्तर 30.21 मीटर था. यह चेतावनी के स्तर से 13 सेमी ऊपर है. हर तीन घंटे में एक सेमी की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है. यहां चेतावनी का स्तर 30.09 मीटर आैर खतरे का निशान 31.09 मीटर है. जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके में लगी फसलें डूबने लगी हैं. अनुमंडल प्रशासन ने सभी घाटों पर धारा 144 लागू कर दी है. नावों पर किसी भी हालत में ओवरलोडिंग नहीं करने का आदेश जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन