रानी दियारा व टपुवा में कटाव से फसल लगे खेत गंगा में हो रहे विलीन

पीरपैंती : गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड के कटाव प्रभावित गांव रानी दियारा व टपुवा में कटाव भी तेज हो गया है. अबतक किसानों के कई बीघा खेत गंगा में समा चुके हैं. खेतों में मकई व मिर्च की फसल लगी थी. किसान अपनी आंखों के सामने अपने खेतों को कटते देख […]
पीरपैंती : गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड के कटाव प्रभावित गांव रानी दियारा व टपुवा में कटाव भी तेज हो गया है. अबतक किसानों के कई बीघा खेत गंगा में समा चुके हैं. खेतों में मकई व मिर्च की फसल लगी थी. किसान अपनी आंखों के सामने अपने खेतों को कटते देख रहे हैं. रानी दियारा में एक झोपड़ी, बजरंगबली की मूर्ति, पश्चिमी टोला, बगीचा टोला व अन्य जगहों के पास घुरभेदन यादव, नकुल यादव, टपुवा के कपिलदेव पासवान, जगदेव पासवान, गनौरी पासवान, शंकर मंडल, अशोक यादव, गौरी शंकर, अर्जुन ठाकुर, राजकुमार पासवान आदि के फसल लगे खेत गंगा में समा चुके हैं. पिछले दो वर्षों से टपुवा गांव में कटाव नहीं हो रहा था, जिससे यहां के लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन इस बार यहां भी कटाव शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










