आॅक्सीजन के अभाव में डेढ़ घंटे तड़पता रहा नवजात, गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आॅक्सीजन के अभाव में डेढ़ घंटे तड़पता रहा नवजात, गयी जाननाथनगर : नाथनगर रेफरल अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में डेढ़ घंटे तक तड़प कर एक नवजात ने दम तोड़ दिया. हद तो यह हुई कि, अस्पताल में चार ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद थे, लेकिन सबके सब खाली पड़े थे. अंत में मासूम को एंबुलेंस में […]
विज्ञापन
आॅक्सीजन के अभाव में डेढ़ घंटे तड़पता रहा नवजात, गयी जाननाथनगर : नाथनगर रेफरल अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में डेढ़ घंटे तक तड़प कर एक नवजात ने दम तोड़ दिया. हद तो यह हुई कि, अस्पताल में चार ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद थे, लेकिन सबके सब खाली पड़े थे. अंत में मासूम को एंबुलेंस में लगा ऑक्सीजन सिलिंडर लगाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.
गौराचौकी निवासी अभिजित कुमार ने बताया कि, सुबह करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी पूजा को लेकर अस्पताल पहुंचा. जहां उसने मासूम को जन्म दिया. बच्चे को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, वहां मौजूद नर्स ने उसे आॅक्सीजन की जरूरत बतायी. अस्पताल कर्मियों ने एक के बाद एक चार आॅक्सीजन सिलिंडर लगाया, लेकिन एक में भी ऑक्सीजन नहीं था.
इस बीच तकरीबन डेढ़ घंटे तक बच्चा तड़पता रहा. वे लोग बच्चे को बचा लेने की नर्स से गुहार लगाते रहे. लेकिन सबने किसी भी तरह की मदद करने से हाथ खड़े कर दिये. अंत में उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










