पुराने ढर्रे पर रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम, वेटिंग सूची 300 से ज्यादा के बाद भी रिजर्वेशन टिकट देने का जारी है सिलसिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 2:48 AM
भागलपुर : रेलवे का कहना है कि ट्रेन में कंफर्म सीट को लेकर बहुत ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, लेकिन स्थिति इससे उलट है. पीक सीजन हो या ऑफ सीजन, यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान टिकटों के कंफर्म होने की मुसीबत से जूझना पड़ रहा है. गर्मी छुट्टी कब की समाप्त हो […]
भागलपुर : रेलवे का कहना है कि ट्रेन में कंफर्म सीट को लेकर बहुत ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, लेकिन स्थिति इससे उलट है. पीक सीजन हो या ऑफ सीजन, यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान टिकटों के कंफर्म होने की मुसीबत से जूझना पड़ रहा है. गर्मी छुट्टी कब की समाप्त हो चुकी है.
स्कूल-कॉलेज खुल चुके हैं, फिर भी रेलयात्रियों को एक-एक रिजर्वेशन टिकट कंफर्म होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. महीने-डेढ़ महीने पहले तक रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों का टिकट कंफर्म नहीं हो रहा है. रेलवे का कंफर्म टिकट देने के सिस्टम पर बातें तो हुईं, पर काम शुरू नहीं हुआ है.
रेलवे की रिजर्वेशन सिस्टम पुराने ढर्रे पर ही चल रही है. ट्रेनों में वेटिंग सूची 300 से 400 तक पहुंच चुका है, फिर भी रिजर्वेशन टिकट देने करने का सिलसिला जारी है. दावों की हकीकत यह है कि ऑफ सीजन में भी पीक सीजन जैसी लंबी वेटिंग लिस्ट इन दिनों भी बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










