जांच रिपोर्ट नहीं देने पर 27 पदाधिकारियों से शोकॉज
Updated at : 05 Jul 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

पेयजल निश्चय योजना ठेकेदार से काम करवाने वालों पर होगी प्राथमिकी मुख्यालय ने ठेकेदार से काम करवाये जाने के मामले में दिये जांच के निर्देश वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंध समिति से हो रहे काम में अनियमितता हुई उजागर भागलपुर : जिले में पेयजल निश्चय योजना की पड़ताल को लेकर गठित वरीय पदाधिकारियों की टीम में […]
विज्ञापन
पेयजल निश्चय योजना
ठेकेदार से काम करवाने वालों पर होगी प्राथमिकी
मुख्यालय ने ठेकेदार से काम करवाये जाने के मामले में दिये जांच के निर्देश
वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंध समिति से हो रहे काम में अनियमितता हुई उजागर
भागलपुर : जिले में पेयजल निश्चय योजना की पड़ताल को लेकर गठित वरीय पदाधिकारियों की टीम में से कई ने जांच रिपोर्ट अब तक नहीं दी है. इसको लेकर 27 पदाधिकारियों से शोकॉज हुआ है. डीएम के निर्देश पर पंचायती राज विभाग ने पदाधिकारी व अभियंता की संयुक्त टीम गठित कर उन्हें प्रखंड के तीन पंचायतों में चलनेवाले काम का भौतिक सत्यापन करने के लिए कहा था. उधर, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने पेयजल निश्चय योजना में वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति द्वारा अनियमितता की रोकथाम करने का निर्देश दिया है. इसको लेकर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त व पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र जारी किया है.
यह हुई अनियमितता उजागर व निर्देश
कई मामलों में ठेकेदार को अग्रिम भुगतान कर दिया गया है.
वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से योजना का काम करवाना निषेध है.
सभी बीडीओ, ग्राम पंचायत व वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति को ठेकेदारी व्यवस्था के माध्यम से काम नहीं होने की जानकारी दी जाये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




