रात में गूंज रही थी शादी की शहनाई, सुबह उठ रहा था रूदन-क्रंदन व विलाप का शोर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहपुर : लत्तीपुर उत्तर पंचायत के अमरपुर में गुरुवार की रात शादी समारोह का जश्न था, लेकिन सुबह होते ही यहां मातम पसर गया. रात भर गांव में शहनाई की आवाज गूंज रही थी. वहीं शुक्रवार को यहां मातमी सन्नाटा पसरा था. रात खुशियां मना रहे लोगों की आंखों से आंसू बह रहे थे. रात […]
विज्ञापन
बिहपुर : लत्तीपुर उत्तर पंचायत के अमरपुर में गुरुवार की रात शादी समारोह का जश्न था, लेकिन सुबह होते ही यहां मातम पसर गया. रात भर गांव में शहनाई की आवाज गूंज रही थी. वहीं शुक्रवार को यहां मातमी सन्नाटा पसरा था. रात खुशियां मना रहे लोगों की आंखों से आंसू बह रहे थे. रात में शादी समारोह के दौरान करीब डेढ़ बजे अभिभावकों की नजरों से बचकर एक ही बाइक पर सवार होकर पांच किशोर तुलसीपुर जाने के लिए घर से निकल गये.
बाइक पर अमरपुर के राजेश सनगही के पुत्र श्याम सनगही (17), अमित ठाकुर के पुत्र बादल कुमार (15), विनीत उर्फ बुलबुल शर्मा के पुत्र आयुष (15), टुनटुन कुंवर के नाती रिशु व गुणानंद सनगही के पुत्र शिवम (18) सवार हो गये. अमरपुर से निकलने के कुछ ही देर बाद खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज में 14 नंबर सड़क पर इनकी बाइक की एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक पर सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर पहुंची खरीक पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने के पहले ही आयुष की मौत हो गयी.
अन्य चारों किशोरों की गंभीर हालत देख डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान श्याम सनगही व बादल कुमार की मौत हो गयी. अन्य दो किशोर रिशु व शिवम की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों का इलाज चल रहा है.
अभिभावकों की नजरों से बचकर निकले थे सभी किशोर : बताया जाता है कि रात में भोज समाप्त होने के बाद एक लड़के ने वहां मौजूद कुछ लोगों से बाइक मांगी. लेकिन, रात अधिक होने के कारण लोगों ने बाइक यह कहकर नहीं दी कि जहां जाना है सुबह जाना. इसके बाद लड़के शादी समारोह में टेंट व सजावट का काम करने वाले की बाइक किसी तरह स्टार्ट कर वहां से निकल गये और दर्दनाक हादसे का शिकार बन गये.
बुझ गया विनीत के घर का चिराग, राजेश व अमित के बिखर गये सपने
इस दर्दनाक हादसे में विनीत उर्फ बुलबुल शर्मा ने अपना इकलौता पुत्र आयुष को खो दिया. वहीं राजेश सनगही व अमित ठाकुर ने अपने बड़े बेटे क्रमश: श्याम व बादल को खो दिया है. आयुष आठवीं कक्षा में पढ़ता था. दो भाइयों में बड़ा श्याम गौरीपुर हाइस्कूल में 12वीं का छात्र था. चार भाई-बहनों में बड़ा बादल नौंवी कक्षा में पढ़ता था.
इनके माता-पिता को इनसे काफी उम्मीदें लगा रखी थीं. बड़े-बड़े सपने संजाेये थे. इस हादसे ने अमरपुर सहित पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. पूरा इलाका शोक में डूबा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










