बिचड़ा चराने के विवाद में रोड़ेबाजी और फायरिंग, चाकू मार दो को किया जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 3:56 AM
विज्ञापन
दौना गांव में दो पक्षों में तनाव, पुलिस कर रही कैंप, स्थिति नियंत्रण में शाहकुंड : सजौर थाना क्षेत्र के दौना गांव में शुक्रवार की देर शाम मवेशी से धान का बिचड़ा चराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से रोड़ेबाजी हुई. एक-दूसरे पर चाकू से […]
विज्ञापन
दौना गांव में दो पक्षों में तनाव, पुलिस कर रही कैंप, स्थिति नियंत्रण में
शाहकुंड : सजौर थाना क्षेत्र के दौना गांव में शुक्रवार की देर शाम मवेशी से धान का बिचड़ा चराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से रोड़ेबाजी हुई. एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया गया और फायरिंग भी की गयी. झड़प में दो लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रित की. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस गांव में कैंप कर रही है.
जानकारी के अनुसार एक पक्ष के जयराम यादव के खेत में मवेशी बिचड़ा चर रहा था. जयराम यादव ने विरोध किया, तो दूसरे पक्ष के लोग झगड़ा करने लगे. इसी दौरान जयराम यादव के पेट व संतोष यादव के कंधे पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों जख्मी हो गये. तबतक जयराम यादव के पक्ष से भी लोग जुट गये और दोनों ओर से रोड़ेबाजी होने लगी.
इस दौरान हवाई फायरिंग किये जाने की भी बात कही जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुबोध पंडित दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा. थानाध्यक्ष सुबोध पंडित ने बताया कि झड़प में दो लोग जख्मी हुए हैं. फायरिंग नहीं हुई है. गांव में पुलिस कैंप कर रही है. स्थिति नियंत्रण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










