भागलपुर : पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मध्य खंड और विवि खंड में सुशासन दिवस के रूप में मंगलवार को मनाया गया. मध्य खंड के कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य खंड प्रभारी देव कुमार पांडे ने की. बैठक में पूर्व प्रधान मंत्री के जीवन पर वरीय भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह […]
भागलपुर : पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मध्य खंड और विवि खंड में सुशासन दिवस के रूप में मंगलवार को मनाया गया. मध्य खंड के कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य खंड प्रभारी देव कुमार पांडे ने की. बैठक में पूर्व प्रधान मंत्री के जीवन पर वरीय भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह ने प्रकाश डाला. वहीं विवि खंड के कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष शीत कंठ नीरज ने की.
इन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अभय घोष साेनू, वरीय भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह, पुष्पा प्रसाद, लक्ष्मी सिंह सहित पार्टी के सदस्य उपस्थित थे.
दूसरी ओर कार्यक्रम के बाद भाजपा महानगर युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष आशीष पांडे ने नगर युवा मोर्चा कार्यसमिति की घोषणा की.
उपाध्यक्ष : सौरभ सुरभित, पंकज गुप्ता, अजय साह, विकास यादव, प्रतीक आनंद, नंदकेश शांडिल्य
महामंत्री : रूपेश सिंह राठौर, बादल कुमार
मंत्री : गाैरव जायसवाल, प्रेमनाथ यादव, ऋषि सिंह, राजा ठाकुर, मोहित सिंह
मीडिया प्रभारी : उत्तम शुक्ला
कोषाध्यक्ष : राज कुमार
कार्यालय मंत्री : शुभम राय
प्रवक्ता : दिनकर डोकानिया
कार्यसमिति सदस्य : मनीष गुप्ता, मिथिलेश राय, जिया अहमद, सूरज सिंह, ब्रजेश यादव, कुणाल सिंह और अवधेश झा