27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

किये गये कार्यों की समीक्षा आगामी योजनाओं पर विचार

भागलपुर.लोकसभा चुनाव में पार्टी की दमदार वापसी और जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए शुक्रवार को स्थानीय शीला भवन में भाजपा की ओर से भागलपुर और नवगछिया विधानसभा स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गयी. सुबह के 11 बजे से बैठक शुरू हुई और तीन सत्रों में चली. भाजपा […]

भागलपुर.लोकसभा चुनाव में पार्टी की दमदार वापसी और जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए शुक्रवार को स्थानीय शीला भवन में भाजपा की ओर से भागलपुर और नवगछिया विधानसभा स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गयी. सुबह के 11 बजे से बैठक शुरू हुई और तीन सत्रों में चली. भाजपा के प्रांत सह संगठन महामंत्री शिव नारायण प्रसाद और प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी राम नारायण मंडल, किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, किसान मोरचा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुबोध सिंह कुशवाहा, सहित कई पार्टी के नेता उपस्थित थे. प्रांत सह संगठन मंत्री ने जिले भर से आये कार्यकर्ताओं के साथ अभी तक में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी. वहीं बैठक में आगामी कार्यक्रम की योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी.

बैठक के प्रथम सत्र में कहलगांव, पीरपैंती, सुलतानगंज, द्वितीय सत्र मेें बिहपुर, गोपालपुर और तृतीय सत्र में भागलपुर और नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों से कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में विधान पार्षद डॉ एन के यादव, जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, महिला मोरचा की जिला उपाध्यक्ष आरती यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा, विजय कुशवाहा, मुकेश सिंह, मधुसूदन झा, ई शैलेंद्र, लीना सिन्हा, शबाना आजमी, कुमकुम देवी, रौशन सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

वहीं दूसरी ओर महानगर भाजपा की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर वार्ड चार के घोसी टोला लेन के एक स्कूल और ठाकुरबाड़ी में सौ पौधा लगाया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें