गरमी से राहत. आज से एक सप्ताह तक बारिश की संभावना
Advertisement
इंतजार खत्म, बरसे बादल
गरमी से राहत. आज से एक सप्ताह तक बारिश की संभावना भागलपुर : लंबे इंतजार के बाद शनिवार को देर शाम मानसून का रुख बदला और झमाझम बारिश हुई. रात सवा आठ बजे शुरू होने के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से पांच एमएम बारिश दर्ज की गयी, जबकि […]
भागलपुर : लंबे इंतजार के बाद शनिवार को देर शाम मानसून का रुख बदला और झमाझम बारिश हुई. रात सवा आठ बजे शुरू होने के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से पांच एमएम बारिश दर्ज की गयी, जबकि शहर के आसपास क्षेत्रों में दो एमएम बारिश हुई. शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा की गति 5.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रही. मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि रविवार को भी बारिश की संभावना है. इसके बाद चार-पांच दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है.
शहर की सड़कों पर बहा नाला का पानी : बारिश शुरू होने के बाद ही शहर की सड़क पर नाला बहने लगा. नाला में पड़े कचरे सड़क पर बहने लगे. शहर के आदमपुर स्थित विवेकानंद पथ, मशाकचक, घंटाघर चौक, आकाशवाणी चौक, चुनिहारी टोला, लोहापट्टी, भोलानाथ पुल, परबत्ती आदि क्षेत्रों में सड़क पर जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर के निचले क्षेत्र साहेबगंज, महेशपुर, इशाकचक, भीखनपुर, लालूचक भट्टा, मखदूम शाह दरगाह लेन, सलाटर लेन आदि में भी जलजमाव की समस्या देखने को मिली.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement