TMBU में एक दर्जन से अधिक शिक्षक प्रतिदिन रहते हैं अवकाश पर, VC के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Sep 2022 3:11 AM
Bhagalpur news: TMBU विवि को मिल रही कॉलेजों से हाजिरी रिपोर्ट में प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक शिक्षक अवकाश पर रहते है. इसमें सीएल, डीएल, ईएल, एमएल आदि लीव पर शिक्षक अवकाश पर रहते है.
भागलपुर: टीएमबीयू में कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने नयी व्यवस्था के तहत सभी कॉलेजों व पीजी विभागों से बायोमीट्रिक सिस्टम में प्रतिदिन शिक्षकों व कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी थी. लेकिन बायोमीट्रिक की जगह पर मैनुअली फॉर्मेट में भरकर कॉलेजों से हाजिरी प्रतिदिन प्रोवीसी के आधिकारिक मेल पर रिपोर्ट भेजे जा रहे हैं. मात्र एक कॉलेज से बायोमीट्रिक सिस्टम में हाजिरी की रिपोर्ट भेजी जा रही है. जबकि 33 पीजी विभागों में मात्र 11 विभागों से ही बायोमीट्रिक सिस्टम में हाजिरी की रिपोर्ट विवि को उपलब्ध कराया जा रहा है.
विवि सूत्रों के अनुसार इसका खुलासा तब सामने आया, जब संबंधित अधिकारी ने मेल पर भेजे प्रतिदिन के हाजिरी रिपोर्ट का अवलोकन किया. सिर्फ मुरारका कॉलेज से ही बायोमीट्रिक सिस्टम में प्रतिदिन हाजिरी की रिपोर्ट भेजी जाती है. जबकि अन्य कॉलेजों से मैनुअली ही फाॅर्मेट में सुबह 11.30 बजे तक प्रोवीसी के आधिकारिक मेल पर भेजा जाता है. विवि सूत्रों के अनुसार 22 पीजी विभागों से हाजिरी की रिपोर्ट नियमित रूप से विवि में नहीं आ रही है.
सूत्रों के अनुसार चार पीजी विभाग व विवि रीजनल स्टेडी सेंटर में लगा बायोमीट्रिक सिस्टम खराब है. ऐसे में बायोमीट्रिक सिस्टम से हाजिरी नहीं बन पा रहा है. सूत्रों के अनुसार बायोमीट्रिक की खराबी को दूर करने के लिए संबंधित कर्मी काम शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि दो से तीन दिन में उन विभागों व रीजनल स्टेडी सेंटर में बायोमीट्रिक सिस्टम सुधार कर लगा दिया जायेगा.
विवि सूत्रों के अनुसार दो को छोड़ 10 काॅलेजाें से शिक्षकों व कर्मचारियों की हाजिरी की रिपोर्ट विवि को भेजा जा रहा है. जानकारी के अनुसार दो कॉलेज से अबतक हाजिरी की रिपोर्ट नहीं भेजी गयी है. विवि के अधिकारी ने कहा कि सारे कॉलेजों व पीजी विभागों को पत्र भेजकर बायोमीट्रिक सिस्टम से हाजिरी की रिपोर्ट प्रतिदिन मांगी गयी थी.
विवि को मिल रही कॉलेजों से हाजिरी रिपोर्ट में प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक शिक्षक अवकाश पर रहते है. इसमें सीएल, डीएल, ईएल, एमएल आदि लीव पर शिक्षक अवकाश पर रहते है. सूत्रों के अनुसार महिला कॉलेज में सबसे ज्यादा छुट्टी की रिपोर्ट प्रतिदिन विवि को मिल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










