बाइक की ठोकर से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की मौत इलाज के क्रम में हो गई.

विज्ञापन

सरिसवा . मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के मझौलिया पिपरपाती मुख्य मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की मौत इलाज के क्रम में हो गई. मृतक की पहचान रघुनाथपुर वार्ड नं 7 निवासी अयोध्या मुखिया का 26 वर्षीय पुत्र बागड़ मुखिया के रुप में हुई है. शनिवार की संध्या मृतक बागड़ मुखिया अपने दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी रास्ते मे आमने सामने बाइक टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. मृतक के पिता अयोध्या मुखिया ने बताया कि 10 माह पूर्व उनके बेटे का शादी हुई थी. इधर, परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई है. ग्रामीण पंचों द्वारा मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन