हिरासत में युवक ने की आत्महत्या का प्रयास
हाजत में रखे गये एक कैदी ने शनिवारकी देर रात गर्दन में ब्लेट मार आत्महत्या का प्रयास किया.
बेतिया. साठी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर हाजत में रखे गये एक कैदी ने शनिवारकी देर रात गर्दन में ब्लेट मार आत्महत्या का प्रयास किया. आनन फानन में पुलिस उसे लेकर चनपटिया पीएचसी में आयी जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसका इलाज किया. उसे आठ टांके लगाने पड़े हैं. हपुलिस ने बताया कि साठी थाना क्षेत्र में बीते दिनों सीएसपी संचालक से हुयी लूट के सिलसिले में आधा दर्जन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है. इसमें एक संदिग्ध चनपटिया थाना क्षेत्र का तबरेज अंसारी भी है. उसी ने ब्लेड मारकर आत्महत्या करने के प्रयास किया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए