टेंपो पलटने से घायल महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

मंगलवार की अहले सुबह गोपालपुर में टेंपो पलटने से घायल वृद्ध महिला की मौत हो गई.

विज्ञापन

बेतिया. मंगलवार की अहले सुबह गोपालपुर में टेंपो पलटने से घायल वृद्ध महिला की मौत हो गई. घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 10 में सुबह करीब साढ़े छह बजे की हैं. मृतका गोपालपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 10 निवासी शंभू पासवान की पत्नी कांति देवी (60) हैं. मृतका के बड़े पुत्र बिंटू पासवान ने बताया कि टेंपो में छह-सात लोग सवार थे. जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर जारी हैं. उन्होंने बताया कि उनकी मां कांति देवी मंगलवार की सुबह राशन लाने के लिए टेंपो से घर से दो किलोमीटर दूर घरदवाली गांव में जा रही थी. इस बीच घर कुछ दूर जाने के बाद टेंपो पलट गया. जिसमें कांति देवी को गंभीर चोट लगी. आनन-फानन में गोपालपुर चौक पर प्राथमिक उपचार किया गया. लेकिन स्थिति गंभीर होने पर करीब आठ बजे जीएमसीएच लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि उनके पिता शंभू पासवान मधुबनी में होमगार्ड सिपाही है. जिन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है. घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं अस्पताल ओपी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराये घर लेकर चले गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन