अनियंत्रित झाझा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
महिला की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
मझौलिया . अपनी मां की अंतिम संस्कार कर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. यह मामला थाना क्षेत्र के भोगाड़ी बाजार के समीप पेट्रोल पंप के पास की है. इस दौरान बताया गया है कि एक अनियंत्रित झाझा मेल ने बाइक सवार दो को टक्कर मार दिया. इससे बाइक पर सवार एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखी छापर वार्ड नंबर तीन निवासी रामजी दास की 32 वर्षीय पत्नी राधिका देवी के रूप में हुई है. मृतका की पति रामजी दास ने बताया कि हमलोग गोपालपुर थाना क्षेत्र के जैतापुर से अपने ससुराल मृतका की मां की अंतिम संस्कार कर के घर जा रहे थे. तभी एक अनियंत्रित झाझा मेल ने टक्कर मार दी. इस दौरान इनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा झाझा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि दुर्घटना करने वाली गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन