हक का हिस्सा मांगते ही महिला पर हमला! मैनाटांड़ में छह लोगों के खिलाफ नामजद FIR

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

भंगहा के धुमाटांड़ गांव में पारिवारिक हिस्सेदारी के विवाद में एक महिला पर हमला हुआ है. महिला के आरोप पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Mainatand News: भंगहा थाना क्षेत्र के धुमाटांड़ गांव में हक का हिस्सा मांगने को लेकर एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामला पारिवारिक हिस्सेदारी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

महिला ने लगाए मारपीट और गाली-गलौज के आरोप

धुमाटांड़ निवासी सावित्री देवी (30 वर्ष), पति परमेश्वर दास, ने भंगहा थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि जब उन्होंने अपना हक का हिस्सा मांगा तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की.

पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

छह लोगों को बनाया गया नामजद आरोपी

प्राथमिकी में परिमलचंद्र दास (50 वर्ष), मुकेश दास (28 वर्ष), किरण देवी (26 वर्ष), बीरू कुमार (27 वर्ष), रबीना कुमारी (24 वर्ष) और बसंती देवी (48 वर्ष) को नामजद आरोपी बनाया गया है.

महिला ने आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की.

पुलिस ने शुरू की जांच

भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन