ePaper

कृषि बाजार के दो गोदाम बने वज्रगृह, रखे जाएंगे इवीएम

Updated at : 27 Apr 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
कृषि बाजार के दो गोदाम बने वज्रगृह, रखे जाएंगे इवीएम

लोक सभा चुनाव को लेकर कृषि बाजार के दो गोदामों को वज्र गृह बनाया गया है. गोदाम संख्या 4 और 7 में नरकटियागंज और सिकटा विधान सभा के ईवीएम रखे जाएंगे. शनिवार को वज्र गृह का निरीक्षण अधिकारियों ने किया.

विज्ञापन

नरकटियागंज. लोक सभा चुनाव को लेकर कृषि बाजार के दो गोदामों को वज्र गृह बनाया गया है. गोदाम संख्या 4 और 7 में नरकटियागंज और सिकटा विधान सभा के ईवीएम रखे जाएंगे. शनिवार को वज्र गृह का निरीक्षण अधिकारियों ने किया.

अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कृषि बाजार के दो गोदामों को वज्रगृह बनाया गया है. ईवीएम यही रखा जाएगा . यहां दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. उन्होंने बताया कि नरकटियागंज और सिकटा विधान सभा के लिए यही से मतदान कर्मियों को रवाना किया जाएगा.एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान ईवीएम के रख रखाव, के लिए चिन्हित जगहों का जायजा लिया और उसकी साफ सफाई व पेंटिंग के लिए आवश्यक निर्देश दिया.एसडीएम श्री गुप्ता ने बताया कि ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है. बेतिया से ईवीएम प्राप्त होने के बाद यहां रखा जाएगा. ईवीएम कमीशनिंग 15 से 20 मई तक किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सूरज कुमार सिंह, ईओ ललित झा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन